मिसिंग टाइल सिंड्रोम

एक छोटे से शहर में एक बहुत बड़ा मशहूर होटल खुला। उस होटल के मालिक ने अपने एक बगीचे के साथ-साथ एक स्विमिंग पूल का निर्माण भी करवाया। उसके चारों ओर बेहतरीन इटालियन टाइल्स लगवाए। सब सुंदर और अच्छा लग रहा था, पर मिस्त्री से एक गलती हो गई। उससे गलती से एक टाइल छूट गई। जो आता, वह टाइल्स की खूबसूरती और बारीकी व डिजाइन की तारीफ करते ना थकता। पर जब अचानक से ध्यान उस जगह पर जाता जहां से एक मिसिंग था फिर क्या सब खूबसूरती धरी की धरी रह जाती । सबके दिमाग पर बस यही हावी हो जाता कि यह तो अच्छा ही नहीं लग रहा।
जो लोग भी वहां आते उन्हें यह देखकर अच्छा नहीं लगता। सब कुछ इतना परफेक्ट था फिर भी गड़बड़ हो गई। इस तरह से एक खूबसूरत स्विमिंग पूल के बीचो बीच भी लोगों को कोई खुशी अधूरी लग रही थी। दरअसल यह एक प्रयोग हो रहा था लोगों के दिमाग पर।मनोवैज्ञानिक प्रयोग ,जो इस बात को सिद्ध करता है कि हमारा ध्यान कमियों की तरफ कितना आकर्षित हो जाता है।
और चाहे लाख अच्छा हो जाए हमारे साथ लेकिन एक कमी की वजह से हमारा दिमाग स्थिर नहीं हो पाता बस हमारा दिमाग वही लगा रहता है। यहां तक तो ठीक है लेकिन यही बात हमारे जिंदगी मैं भी है।
यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या है जिससे हर  व्यक्ति गुजर रहा है। इस मनोवैज्ञानिक समस्या को मिसिंग टाइल सिंड्रोम का नाम दिया गया है। इसका मतलब उसी चीज पर उस कमी पर ध्यान देना जो है ही नहीं। बस यही एक बात हमारी सारी खुशियों को कम करने में लग जाती है।
जिंदगी में कितना कुछ भी अच्छा हो, जाए हम उन्हीं चीजों को देखते रहते हैं ,जो नहीं है और यही दुख का सबसे बड़ा कारण होता है। क्या यह कभी सही हो सकता है क्या इस आदत को हम बदल कर अपने जीवन में खुशियां पा सकते हैं। क्या कभी सोचा है? यही एक बीमारी हमारी जिंदगी की सारी खुशियां चुरा लेती है।
और इसी वजह से कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं।अब इस बीमारी से तो हमें ही छुटकारा पाना है कि इसको हमेशा अपने साथ रखें और दुखी रहे या फिर यह सोचे कि हमारे साथ जो है उसी में खुश रहे।

Comments

  1. Extremely Appreciable, beta . God bless you always

    ReplyDelete
  2. It was so beautiful and impresiv
    The deseas of missing tyle sindrom is a common thees days
    I think it could help thos people who were suffring from this
    So beautiful sister

    ReplyDelete
    Replies
    1. i hope u love it bro thanks for the appreciation.

      Delete
  3. waah bohot khub ye human mentality bhi bna sach me unki bajaha se humm bhibbpareshan he but nicely you wrote keep it up👏👏👏👏👏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

The Late Night Call : A Heartbreaking Encounter

Heart Theft ❤️